Crime

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मरे

कौशाम्बी । कोखराज थाना के गिरसा चौराहा पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को इलाज के प्रयागराज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। युवकों की मौत से परिजनों में मातम है। बताया जा रहा है दोनों युवक रिस्तेदारी में आयोजित मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

कोखराज थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में सोमवार को मुंडन कार्यक्रम आयोजित था। जिसमे शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार सचिन गौतम (24) पुत्र होरीलाल एवं नरेश उर्फ पप्पू (25) पुत्र मैकूलाल निवासी सैयद सरावां थाना चरवा को गिरसा चौराहा पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। घायलावस्था में दोनों को इलाज के लिए पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों की नाजुक स्थित देख डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।

होरी लाल ने बताया, बच्चों के घायल होने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे। इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल ले जाया गया लेकिन सर में चोट गम्भीर होने के कारण दोनों बच्चे नहीं बच सके। बच्चों को हेलमेट लगा कर बाइक चलाने को कहा था लेकिन बच्चे नहीं माने और अब दुःख का पहाड़ उनके लिए छोड़ गए हैं। तहरीर देकर पुलिस से अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

इंस्पेक्टर कोखराज टीबी सिंह ने बताया, घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया। परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी गई है। परिवार के लोगो ने शाम घायलों के मौत की सूचना थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके से छतिग्रस्त बाइक कब्जे में ली है। मामले में विधिक कार्यवाही कराई जा रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button