Crime

बारात देखने गए मासूम का शव झाड़ी में मिला

सुलतानपुर । मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनाडीह गांव में सात साल के मासूम का शव झाड़ी में मिला। मासूम के शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी सोमेन वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच कर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बढ़ौनाडीह गांव निवासी भगवानदीन का सात साल का बेटा सुंदरम गांव में बारात देखने के लिए घर से निकला और वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की। पूरे गांव में खोजने के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। शनिवार को सुंदरम का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच पड़ा मिला।

मासूम के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। उसका हाथ-पैर टूटा हुआ है। उसके नाक से खून निकला मिला। इससे आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।सूचना पर एसपी, क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह, जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद्र सिंह, एसओ मोतिगरपुर राजकुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच पड़ताल कर साक्ष्य को एकत्र करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।(हि.स.)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button