Crime

ट्रक और पिकअप की सीधी टक्कर, दो चालकों की मौत

मीरजापुर । मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल में बीतीरात ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। दो खलासी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोनभद्र से मीरजापुर की तरफ जा रही पिकअप में मीरजापुर से सलखन जा रही ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक अपने वाहनों के केबिन में फंस गए। ट्रक चालक सुलतानपुर निवासी राजेश यादव (35) और इसी जिले का रहने वाला पिकअप चालक तुलसी राम (40) की मौत हो गई। जबकि दोनों वाहनों के खलासी घायल हैं।

सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर शैलेश कुमार राय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी और ट्रेलर की मदद से वाहनों को अलग करना शुरू कर दिया गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद पुलिस वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालने में सफल रही। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घायलों को मंडलीय चिकित्सालय भेजा ।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button