Crime

प्रेम प्रसंग में हुई थी सुनील की गला रेतकर हत्या, मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद । थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस फरार दो हत्यारोपितों की तलाश कर रही है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि 22 नवम्बर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। शव उसके कमरे मे पड़ा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। युवक की निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या की गयी थी। इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की गई तो पाया गया कि मृतक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गयी थी। मृतक का प्रेम प्रंसग एक महिला से चल रहा था जिससे महिला का पति परेशान था और महिला के पति द्वारा अपने साले के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया है।

थाना प्रभारी शिकोहाबाद हरवेंद मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को इस घटना के मुख्य आरोपी यशपाल यादव पुत्र राजवीर सिंह निवासी आजमपुर स्लोटा थाना एका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू व मृतक का मोबाइल बरामद किया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने जुर्म इकबाल करते हुए बताया है कि मृतक सुनील कुमार मेरी पत्नी पर गलत नजर रखता था व गलत संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। मैंने उसे कई बार समझाया लेकिन जब वह नहीं माना और उसने मेरी साली से भी दबाव बनाकर गलत संबंध बना लिये। तब अपने साले हजारी के साथ मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि इस घटना में वांछित अभियुक्त हजारी व दया की तलाश की जा रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button