Crime

लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, साथी फरार

नई दिल्ली । दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके के गणेश नगर में एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला आरोपित युवक के साथ लिव-इन में पिछले कुछ महीनों से रह रही थी। डीसीपी घनश्याम बंसल का कहना है आरोपित की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।साथ ही महिला के परिवार वालों का भी पुलिस पता लगा रही है। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार महिला तलाकशुदा थी और आरोपित युवक के साथ पिछले कुछ महीने से लिव-इन में गणेश नगर के किराए के मकान में रह रही थी। मृतका की पहचान रेखा (35) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह दोनों पिछले साल भर से किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मकान मालिक को जब इस बात की भनक लगी तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तत्काल वहां पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर महिला की लाश पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत नाम के युवक पर हत्या का शक जताया जा रहा है, जो इस महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button