Crime

खदान धसकने से हुए हादसे में छह ग्रामीणों के शव बरामद

जगदलपुर । जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत बस्तर जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर मालगांव छुई खदान से छुई निकलने का काम कर रहे ग्रामीण के ऊपर छुई धसकने से हुए हादसे में अभी तक 5 महिलाएं एवं एक पुरूष के साथ 06 ग्रामीणों के शव बरामद हुए हैं।

इनमें दशमती/डिलेश्वर उम्र 40 वर्ष, कमली/बंशीधर उम्र 30 वर्ष, शांति/हरी उम्र 42 वर्ष, कुमारी/ इश्वर उम्र 35 वर्ष, सायलो/कमलसाय उम्र 30 वर्ष एवं रामेश्वर/ तुलसीराम उम्र 48 वर्ष शामिल है। वहीं घायल 02 ग्रामीणों मनमति/रामेश्वर उम्र 46 वर्ष एवं पूर्णिमा/डिलेश्वर उम्र 12 वर्ष को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

मौके पर पंहुची 108 की टीम नगरनार पुलिस की टीम के साथ ही एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है। ज्ञात हो कि ग्रामीण अपने मकान की पुताई के लिए इस छुई खदान छुई निकलते रहे है।

नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव में कुछ ग्रामीणों के द्वारा छुईखदान में छुई निकलने का काम कर रहे थे। इस दौरान छुई भसकने से मजदूरों के ऊपर आ गिरा, जिसके इस हादसे में 06 ग्रामीणों की मौत हो गई है एवं 02 घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button