Crime

यू-ट्यूबर कोरियाई महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई के खार इलाके में यू-ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही दक्षिण कोरिया की महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खार पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक दक्षिण कोरिया की यू-ट्यूबर महिला बुधवार को रात 8 बजे खार इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। उसी समय मौके पर मुबीन चंद मोहम्मद शेख (19) और मोहम्मद नकीब सदरी आलम अंसारी (20) आए और महिला के साथ छेड़खानी करने लगे। इसके बाद दोनों आरोपितों ने महिला को जबरन अपने साथ चलने के लिए दबाव डाला, लेकिन महिला इन दोनों से पीछा छुड़ाकर चली गई। इसका वीडियो एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने खुद ही इस मामले को दर्ज किया और आज सुबह दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।(हि.स.)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button