Crime

मुठभेड़ में दो गो तस्कर घायल, तीन आरोपित गिरफ्तार

सुलतानपुर । थाना-लम्भुआ, चांदा व कोतवाली देहात की संयुक्त पुलिस टीम की गो तस्कराें से मुठभेड़ हो गई। घायल दो बदमाशों सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बुधवार को बताया कि बीती रात को सूचना मिली कि कुछ कटान के लिए गाेवंशों को ले जा रहे हैं। इस पर थाना लम्भुआ, चांदा व कोतवाली देहात की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम मदनपुर पनियार के पास तीन लोगों को रोका तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलायी तो दो बदमाशों के पैर में जा लगी।

इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों को धर दबोचा। इनकी पहचान सुभान उर्फ मोटे के बेटे सद्दाम और नफता उल्ला के पुत्र सद्दाम, मोहम्मद नईम के रूप में हुई। अभियुक्तों के कब्जे से चार गाय, तीन मोटर साइकिल व दो अवैध तमंचा व दो खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ सम्बन्धित थानों मे पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने न्यायिक प्रकिया के तहत जेल भेजने की कार्यवाही में जुटी है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button