Crime

घर में चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री, छह गिरफ्तार

मेरठ । लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में पुलिस और एसओजी की टीम ने घर में चल रही असलाह फैक्ट्री पकड़ी। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस और एसओजी टीम ने समर गार्डन में एक मकान में छापा मारा। इस घर में पिस्टल बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। मौके से पुलिस ने अब्दुल सलाम निवासी समर गार्डन, जुल्फिकार पुत्र इन्साफ अली निवासी ईरा गार्डन थाना ब्रह्मपुरी, रिजवान पुत्र जहीरुद्दीन निवासी शोहराब गेट सराय बनी थाना कोतवाली, युसुफ पुत्र सहाजी मुन्शी निवासी गोला कुंआ इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट, शौकीन पुत्र फकीरा निवासी गांव राधना थाना किठौर, महबूब अली पुत्र अल्ला बक्श निवासी ग्राम बहरोड़ा थाना किठौर को गिरफ्तार किया।मौके से पुलिस को चार पिस्टल, आठ तमंचे, आठ मैगजीन, हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए। ये लोग बड़े पैमाने पर फैक्ट्री में नाजायज पिस्टल और तमंचे बनाकर बेचते है। इन हथियारों को कई जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ की जा हरी है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button