Crime

मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी

मेरठ । लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फिरोजनगर फूल वाली गली में मामूली विवाद पर रविवार की देर रात छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फिरोजनगर फूल वाली गली निवासी फुरकान मीट सप्लाई का काम करता था और उसकी शादी 12 साल पहले हापुड़ निवासी नसरीन के साथ हुई थी। छोटे भाई रिजवान ने बताया कि फुरकान शराब पीकर उसे परेशान करता था। उसकी भाभी भी अपने पति का ही पक्ष लेती थी। एक सप्ताह पहले फुरकान ने अपने छोटे भाई रिजवान को थप्पड़ मार दिया था।

रविवार की देर रात फुरकान नशे में हंगामा कर रहा था। इसे लेकर दोनों भाईयों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद रिजवान घर के अंदर से तमंचा निकाल लाया। फुरकान ने तमंचा छीनने का प्रयास किया तो गोली चल गई। गर्दन में गोली लगने से फुरकान नीचे गिर गया। इसके बाद परिजनों ने फुरकान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देकर रिजवान फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपित रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button