Crime

बलिया : कार और मोटरसाइकिल में टक्कर में युवक की मौत

बलिया । उभांव थाना क्षेत्र के नगरा-चौकिया मार्ग पर आवाया गांव के समीप रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल और मारुति कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। जबकि मारुति चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, सीसैण्ड कला गांव निवासी विकास यादव (23) पुत्र दयाराम नगरा के तरफ से बाइक से आ रहा था। अभी आवाया गांव के समीप पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही मारुति कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी। बाइक सवार विकास यादव सड़क पर दूर जा गिरा। जबकि मारुति सड़क के किनारे पलट गई। जिससे मारुति चालक रमेश (35) पुत्र प्रेम निवासी मलेरी भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों को आसपास के लोगों द्वारा सीएचसी सीयर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विकास यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मारुति चालक रमेश की स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। उधर, मृत युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button