
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के मलहिया विश्वसुंदरी पुल के ऊपर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शनिवार को घायल नंदलाल पटेल 35 वर्षीय की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। नंदलाल की पत्नी आरती की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। चंदौली हड़िया मुगलसराय का रहने वाला नंदलाल अपने ससुराल कुरहुआ रोहनिया गया था। ससुराल से वापस लौटते समय शनिवार सुबह हादसे में घायल हो गया।



