सारनाथ। सारनाथ थाना क्षेत्र के रासुलगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास से रविवार को तीन बाइक और पार्ट्स के साथ पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार में एक नाबालिग है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया।
आशापुर पुलिस चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक और पार्ट्स के साथ तीन लोग रासुलगढ़ रेलवे क्रोसिंग के समीप खड़े हैं। उसे बेचने के लिए शहर जाने वाले हैं। इसके बाद उपनिरीक्षक अजितेश चौधरी, कांस्टेबल रामानन्द यादव, कांस्टेबल रामबाबू के साथ घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रासुलगढ़ (सारनाथ) निवासी दीपक चौहान (21), पंचक्रोशी (सारनाथ) निवासी पंचम भारद्वाज (29) बताया। आशापुर चौकी प्रभारी ने बताया कि तीनों पहले भी जेल जा चुके हैं। नाबालिग अभी तीन महीने पहले रामनगर स्थित बाल सुधार गृह से छूट कर आया है जो अपने साथियों के साथ मिलकर फिर से मोटरसाइकिल चोरी करने के काम में सक्रिय हो गया है।



