Crime

रोडरेज : कार चालक को समझाया तो दादी पोते समेत तीन को कुचला

नई दिल्ली । बाहरी उत्तरी जिले के अलीपुर इलाके गली में कार को साइड नहीं मिलने पर चालक ने बाइक चालक से कहासुनी शुरू कर दी। जब गली में रहने वाले ही एक युवक ने मामले को सुलटाने की कोशिश की। कार चालक उसी पर भडक़ गया। कार को तेजी से चलाते हुए उसे,उसकी दादी और पड़ोसी को कुचल दिया। वारदात के बाद फरार चालक को कार समेत पुलिस ने कुछ ही घंटे में इलाके से गिरफ्तार कर लिया।आरोपित की पहचान अलीपुर के रहने वाले नितिन मान के रूप में हुई है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते बुधवार रात पौने दस बजे अलीपुर पुलिस को नेहरू एंक्लेव इलाके में रोड रेज में तीन चार लोगों के घायल होने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जहां न तो शिकायतकर्ता और न ही कोई चश्मदीद गवाह मौजूद था। मौके पर पता चला कि घायलों को इलाज के लिए एसआरएचसी अस्पताल नरेला में भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची। घायलों की पहचान नेहरू एंक्लेव में रहने वाले युवराज,उसकी दादी मीना और पड़ासी रोशन के रूप में हुई। जिनपर आरोपित कार चालक ने कार चढ़ा दी थी। जिसमें दो से तीन ओर लोग भी बाल बाल बच गए थे।

पुलिस ने चश्मदीद राजकुमार का बयान दर्ज किया। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9 बजे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर के बाहर मौजूद था। काले रंग की क्रेटा कार गली में आई। वही किनारे पर एक बाइक चालक भी खड़ा था। कार चालक ने बाइक चालक से कुछ बोलकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई। बाइक चालक वहीं पर खड़े एक लड़के के साथ चालक को समझाने आया। तभी वह भी चालक को समझाने के लिये ड्राइवर की ओर बढ़ा और उसे मनाने की कोशिश की,जिससे त्यौहार के दिन कोई झगड़ा नहीं हो जाए।

अचानक से कार चालक ने कार स्टॉर्ट कर दी और तीन लोगों पर चढ़ा दी। जिसे बुजुर्ग महिला समेत तीन घायल हो गए थे। चालक को जब लोगों ने रोकने की कोशिश की। उसने कार की रफ्तार ओर तेज करके गली में भाग गया था। जबकि लोगों ने कार पर लटककर उसे रोकने की पूरी कोशिश की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक अमित को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button