Crime

बसपा सांसद अफजाल अंसारी की लखनऊ में 12.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद अफजाल अंसारी की लखनऊ में 12 करोड़ 50 लाख रुपया की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क कर दी गई। कुर्क आवास हजरतगंज के डालीबाग में बना है और अफजाल की पत्नी फरहत के नाम है।

उल्लेखनीय है कि बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर से बसपा के सांसद हैं। उन पर एक गैंगस्टर एक्ट मामला दर्ज है। इस मामले के अंतर्गत आज उनकी पत्नी के नाम पर डालीबाग में बने आवास को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इसकी कीमत 12.50 करोड़ रुपया बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button