Crime

सकलडीहा में तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, तीन युवकों की मौत

मुख्यमंत्री जी ने जनपद चंदौली में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

चंदौली । जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर कस्बे के समीप तेज रफ्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर बिजली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। गुरुवार देर रात हुई हादसे की जानकारी पर मृत युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में तीन युवकों की मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बहरवानी गांव के निवासी आकाश चौहान 22 वर्ष, अमित चौहान 20 वर्ष और राजकुमार 21 वर्ष तीनों गहरे दोस्त थे। गुरुवार देर शाम तीनों एक बाइक पर सवार होकर चतुर्भुजपुर कस्बे में आ रहे थे। मोटरसाइकिल अमित चौहान चला रहा था। कस्बे के पास तेज रफ्तार बाइक जैसे ही पहुंची अमित वाहन से नियंत्रण खो बैठा। मोटर साइकिल सामने बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित और राजकुमार की मौके पर मौत हो गई। आकाश गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

पुलिस ने तीनों को सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अमित और राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद आकाश चौहान की हालत गम्भीर देख उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सकलडीहा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button