Crime

गाजीपुर : छठ पूजा की बेदी बनाने गए चाचा-भतीजे की गंगा नदी में डूबने से मौत

गाजीपुर । जनपद के करंडा थाना क्षेत्र में छठ पूजा के लिए शुक्रवार को गंगा नदी किनारे बेदी बनाने गए सगे चाचा-भतीजा की नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मद्द से शवों को निकलवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार करंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोसन्देपुर निवासी सुजीत गिरी (39) अपने भतीजे ओम गिरी (14) के साथ आज सुबह डाला छठ की बेदी बनाने गंगा घाट पर गये थे। बेदी बनाने के बाद भतीजा ओम पानी में नहाने चला गया। पानी ज्यादा होने की वजह से वह डूबने लगा। यह देख चाचा सुजीत उसे बचाने के लिए नदी में उतर गए। नदी में गहराई व पानी हाेने के चलते वह भी डूबने लगे।

दोनों को डूबता देख किनारे खड़ा हिमांशु गिरी भी पानी में उतरा लेकिन पानी ज्यादा होने पर वापस ऊपर आकर शोर मचाने लगा। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक चाचा-भतीजा नदी में डूब गए।सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों शवों को बरामद कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि गंगा नदी में डूबे दोनों लोग रिश्ते में चाचा-भजीता हैं। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button