Crime

जलावन लाने काबर गई महिला खेत में मिली निर्वस्त्र

बेगूसराय । बेगूसराय में स्थित काबर झील क्षेत्र से शुक्रवार को एक खेत से बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र महिला को बरामद किया गया है।महिला के होंठ एवं पीठ सहित अन्य जगहों पर जख्म के निशान हैं तथा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि पीड़ित महिला गुरुवार की सुबह जलावन लाने काबर बहियार गई थी, जलावन लेकर रात में घर नहीं लौटने पर शुक्रवार की सुबह जब ढूंढने गए तो बहियार में एक खेत में पूरी तरह निर्वस्त्र हालत में मिली।घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तथा इलाज कराने की सलाह देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह जलावन लाने जा रही थी, इसी दौरान सात बदमाशों ने उसे जबरन रोका और खाना छीनकर खाने के बाद मोबाइल, कान एवं नाक में पहना गहना एवं पास में रखा 50 रुपये भी ले लिया। बदमाशों ने घेर लिया और उसके साथ घिनौनी हरकत करने लगे, विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की तथा बेहोश होकर जमीन पर गिरने के बाद उसके साथ क्या हुआ मालूम नहीं।मंझौल के पुलिस अंचल निरीक्षक दीपक यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच की जा रही है। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button