Crime

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में तांत्रिक गिरफ्तार

हावड़ा । सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में हरियाणा के एक तांत्रिक को हावड़ा से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को हावड़ा जीआरपी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि यह गिरफ्तारी हावड़ा जीआरपी एवं हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत गुरुवार रात को की गई है। आरोपित तांत्रिक का नाम शिवकुमार है।

शिवकुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह दीपावली की रात एक नाबालिग बच्ची की बलि देना चाहता था। क्योंकि वह सिद्ध तांत्रिक बनना चाहता है, उसके लिए यह यज्ञ आवश्यक था। इसी को ध्यान में रखकर उसने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह कालका मेल पकड़कर हरियाणा से हावड़ा के लिए बिना टिकट रवाना हो गया था।

घटना की जांच के दौरान हरियाणा पुलिस को शिवकुमार के हावड़ा में होने की जानकारी मिली। उन्होंने यह जानकारी फौरन हावड़ा जीआरपी के साथ साझा की। ट्रेन में उसने टीटी को जुर्माना देकर टिकट लिया था। इसके बाद से बर्दवान से ही आरोपित पर नजर रखी गई। कालका मेल के हावड़ा पहुंचते ही एस-छह डिब्बे से आरोपित को जीआरपी ने धर दबोचा और फिर उसे हरियाणा पुलिस को सौंप दिया गया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button