
वाराणसी। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश सियाराम चौरसिया की अदालत में अन्याय प्रतिकार यात्रा के मामले में आरोपी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। पिछले दिनों आरोपी की ओर से कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी जिसपर 28 अक्तूबर की सुनवाई के लिए तिथि नियत की गई है। पिछले कई तिथि से इस मामले आरोपी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती समेत 25 लोगों को गैर जमानती वारंट यह तक कुर्की के आदेश भी हो चुकी। इसकी जानकारी होने पर आरोपी की ओर से कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई।
गंगा में गणेश प्रतिमा विसर्जन पर अड़े स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य लोगों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पांच अक्तूबर 2015 को मैदागिन स्थित टाउनहाल मैदान से प्रतिकार यात्रा निकाली गई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगे-आगे भी एक जत्था चल रहा था। गोदौलिया चौराहे पर बवाल हो गया इसमें आगजनी हुई थी। इस मामले पुलिस ने कई लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। इसके बाद कोर्ट ने पहले स्म्मन फिर वारंट नही आने फरार घोषित करते हुए कुर्की तक करवाई की ।



