मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव स्थित रेल लाइन पर गुरुवार की सुबह प्रयागराज से मऊ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से शौच के लिए निकले कचनार (राजातालाब) निवासी कौवा वनवासी (18) नामक युवक की मौत हो गई। मृतक कबाड बीनने का काम करता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी प्रभारी रविकान्त चौहान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कि लिए भिजवाया।



