
वाराणसी। साइन सिटी के फरार सीएमडी राशिद नसीम के खिलाफ 82 सीआरपीसी की नोटिस जारी होने के बाद भी तय समय मे न्यायालय में उपस्थित न होने पर जैतपुरा थाना प्रभारी ने थाना कैण्ट में राशिद नसीम के खिलाफ न्यायालय के अवमानना करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया।
जानकारी के मुताबिक कैण्ट थाने में पंजीकृत मु.अ.स 548/2021 धारा 3 (1) गैंगेस्टर एक्ट की विवेचना जैतपुरा प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय द्वारा की जा रही है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय से 82 सीआरपीसी की नोटिस का तामिला भी बीते 20+22/09/2022 करने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित न होने पर मथुरा राय की तहरीर पर धारा 174 के तहत कैन्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।



