वाराणसी। चेतगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को दो अभियुक्तों को होटल कोस्टा रेविरा के पास गली से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से 2.50 किलो गांजा, सात मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद हुई। दोनों की पहचान विद्यापीठ चंदुआ सट्टी निवासी सरोज और चंदन के तौर पर हुई। आगे की कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेजा।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि बिहार से आने वाले लोग उससे गांजा खरीदते थे और चोरी की बाइक और मोबाइल उन्हीं लोगों को बेचते हैं। मोेबाइल आॅटो की सवारी करने वालो से चुराते थे और सस्ते दाम पर बेच देते। चोरी की बाइक को रामनगर के पास से चुराया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम सागर गुप्ता ,उपनिरीक्षक सूरज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक सुमन यादव, उप निरीक्षक प्रशिक्षु विकास कुमार मिश्र, उप निरीक्षक प्रशिक्षु अभिषेक कुमार सिंह आदि रहे।
छींटाकशी करने वाला युवक अरेस्ट
पिंडरा। एन्टी रोमियो/महिला मिशन शक्ति के जारी अभियान के तहत एक आशिक मिजाज शोहता पुलिस के हत्थे चढ़ा। गुरुवार को दोपहर में सरेराह अश्लील हरकत और भोजपूरी गाना गा कर कन्याओं का आकर्षित कर रहा था। लेकिन दबोचा गया। कन्याओं के इशारे पर पुलिस ने उसे बखूबी मुर्गा बनाया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि एंटी रोमियो को रोह गांव के चौराहे पर आने जाने वाले युवतियों को देखकर एक गिरफ्तार युवक अश्लील गाना बजाता था और गंदे इशारे करता था। इस बात की शिकायत लड़कियों ने किया था। गुरुवार को सूचना पर टीम के साथ पहुची एंटी रोमियो प्रभारी ममता ने भैरव यादव पुत्र पतिराज यादव निवासी ग्राम खर्गसेनपुर थानागद्दी जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। युवक को धारा 294 के तहत जेल भेज दिया।
पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
सिंधोरा। सिंधोरा थाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पॉक्सो के आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धीरज पटेल निवासी काशीपुरा थाना सिंधोरा के तौर पर हुई आगे की कार्रवाई में पुलिस ने उसे जेल भेजा। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के ऊपर 363, 366 और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
दहेज उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी । बड़ागांव पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में इंद्रवार गांव के विशाल कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। वीरापट्टी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। उसकी पत्नी ने बड़ागांव थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। पति व अन्य ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।



