Crime

जलाभिषेक करने गया किशोर गंगा में डूबा

चौबेपुर। दीपावली पर्व पर कैथी माकंर्डेय महादेव मंदिर जलाभिषेक करने के लिए अपने गांव के कई दोस्तों के साथ गया युवक स्नान करते समय फिसलने से गंगा गोमती संगम पर डूब गया। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला। गरथौली गांव निवासी नंदलाल प्रजापति का बेटा आशीष प्रजापति उर्फ  अंशू 18वर्ष अपने गांव के कई दोस्तों संग दीपावली पर माकंर्डेय महादेव मंदिर जलाभिषेक करने घर से सोमवार को निकला। वहां जाकर जब संगम घाट पर स्नान करने गया तो उसका पैर फिसल गया जिससे वह गहरी खाई में जाकर डूब गया।

दो बाइक  की टक्कर, एक की मौत

दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के कुरौली नहर के समीप रविवार देर शाम घर से सामान लेने निकले युवक की विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से टक्कर होने से गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन-फानन में पुलिस व परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के गहनी ग्राम निवासी अवनीश कुमार(30) पुत्र स्व. बचानू राम किसी काम से बाइक से चंदापुर गया हुआ था। रविवार देर शाम घर वापस लौटते समय विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाईक सवार ने कुरौली नहर के समीप अवनीश को टक्कर मार दी। घटना में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल अवनीश को दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया।

ट्रेन से कटकर मौत

रोहनिया। रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र हरदत्तपुर स्टेशन के समीप बकरी चरा रहे 58 वर्षीय वृद्ध सुदामा पटेल की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी।  क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मृतक कन्नाडाड़ी टड़िया का निवासी है। रोज बकरी चराने आता था। बुधवार को अचानक  ट्रेन के सामने आ गया

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button