वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के संकटमोचन के पीछे मौर्या बस्ती में रहने वाला कमलेश 45 वर्षीय ने रविवार की घर के भीतर फांसी लगा लिया। कमलेश को फंदे पर झूलता देखकर परिजन उतारकर बगल में स्थिति निजी अस्पताल में लें गए। जहां चिकित्साकों नें कमलेश को मृतक घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कमलेश फूल सजावट का काम करता था।



