मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर (महेश पट्टी) गांव में बुधवार को पुलिस ने छापा मार कर मुकदमे में वांछित चल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
थानाप्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि मारपीट के संगीन धाराओं में वांछित रामआसरे मौर्या, सुभाषचन्द्र मौर्या, सभाजीत मौर्या, शुभम कुमार व अरविन्द मौर्या नामक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना के साथ चौकी प्रभारी खजुरी रविकान्त चौहान, एसआई राजकुमार चौहान, एसआई विशाल सिंह, कांस्टेबल बृजेश विश्वकर्मा, आनन्द देव, धर्मेन्द्र कुमार आदि रहे।



