मंडुवाडीह। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में बिजली के तार की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे महेशपुर लक्ष्मी धर्म काटा के सामने शिवदासपुर ब्लॉक की तरफ जाने वाले तिराहे के पास एक व्यक्ति को बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गयी।
सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक की पहचान नंदलाल पाण्डेय पुत्र मार्कण्डेय पाण्डेय निवासी विशेस्वरगंज थाना कोतवाली व वर्तमान में सरस्वती नगर कॉलोनी चांदपुर उम्र 59 वर्ष के रूप में हुई । मृतक मंडौली स्थित एक निजी स्कूल में बस परिचालक था। सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। अचानक हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से झुलस गए जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी । पुलिस ने परिजन को सूचना दे दिया।और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई ।



