मंडुवाडीह। स्थानीय क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट महेशपुर में बुधवार को खण्डहरनुमा मकान में पीयूष उम्र लगभग 40 वर्ष का शव मिला। परिजन उसे ट्रामा सेंटर के गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लहरतारा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की लोगो से पूछताछ में नशे के सेवन के आदी होना बताया गया तथा घटनास्थल पर नशे सम्बन्धित इंजेक्शन डिस्पोजल इत्यादि मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।



