हरदोई । शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्लापुर शैदीखेल में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त विवरण के अनुसार बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्लापुर शैदीखेल निवासी लक्ष्मण 40 वर्ष पुत्र जीवन ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी की है।
परिजनों की मानें तो लक्ष्मण अविवाहित था और मुंबई में किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। पंद्रह दिन पूर्व दीपावली मनाने के लिए वह अपने घर आया था। लक्ष्मण शराब पीने का आदी था। इसी वजह से घर में पारिवारिक कलह हुई, जिससे नाराज होकर उसने पश्चिम की ओर शारिब के खेत में खड़े आम के पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर से गुजरे लोगों ने जब लक्ष्मण को पेड़ से लटकते देखा तो तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने बाद कार्यवाही की जाएगी।(हि.स.)



