Crime

फरार मोस्टवांटेड पशुतस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर । खेतासराय थाना अंतर्गत पुलिस ने गोवध अधिनियम समेत अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में फरार पशुतस्कर को सोमवार की रात में रानीमऊ नहर के पास से हल्की मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके पास से एक अदद मोटरसाइकिल समेत गांजा और तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित को मंगलवार को चालान न्यायालय भेज दिया।आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस एसपी के निर्देश पर फ़रार बदमाशों के यहां दबिश दे रही है।

इस सम्बंध में सीओ शाहगंज चोभ सिंह ने मंगलवार को बताया कि खेतासराय एसओ यजुवेंद्र सिंह सोमवार की रात रानीमऊ नहर पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बदमाश भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर हल्की मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया और तलाशी ली तो उसके पास से एक अदद तमंचा मय कारतूस और झोले में रखा एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपित बदमाश ने अपना नाम दिलशाद बताया। बदमाश पर गोवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आर्म एक्ट, गैंगेस्टर और हत्या का प्रयास समेत एक दर्जन गम्भीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित को सम्बंधित मामले में चालान न्यायालय भेज दिया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button