Crime

पैनम इण्डस्ट्रीज में शेड का काम रहे मजदूर की गिरने से मौत

फतेहपुर । जिले में सोमवार को पैनम इण्डस्ट्रीज की टीन शेड की मरम्मत करते समय मजदूर की गिरने से मौत हो गयी है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस घटना की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

औंग थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे स्थित पैनम इण्डस्ट्रीज में 25 फुट ऊपर टीन शेड में काम करते समय शेड टूट कर गिर गया। जिससे मुजफ्फरनगर जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूजडू निवासी अयूब खां का पुत्र सुल्तान (23) काम करते समय गिरकर गम्भीर घायल हो गया। प्रबंधक द्वारा घायल को लेकर औंग के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

अयूब खां अपने तीन पुत्रों शारुख, सुल्तान, आसिफ व भाई कयूम और गांव के तीन और श्रमिक इंतजार अली, मुर्शलीन, उस्मान सहित 20 दिन पहले पैनल इंडस्ट्री में काम करने आया था। फैक्ट्री के प्रबंधक श्याम बिहारी बाजपेई ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डाक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया है। साथ में काम कर रहे इंतजार अली ने ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एक घंटे तक घायल सुल्तान को इलाज नहीं मिल पाया समय से इलाज मिल जाता तो जान बचाई जा सकती थी।

बताते चलें कि लगभग एक वर्ष पूर्व पैनम इंडस्ट्री में ट्रेलर का हाइड्रा टूटने से तीन मजदूर घायल हो गये थे और एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। औंग थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने बताया कि दीपावली के दिन फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर गिरा है जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच की जा रही है। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button