Crime

भूमि विवाद में पुत्र की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

सीवान ।जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के खगनी गांव में रविवार की देर रात भूमि विवाद में पड़ोसियों ने एक युवक की भाला घोंपकर मौत के घाट उतारा दिया । घटना में मृतक की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के खगनी गांव निवासी कामेश्वर मिश्रा का 26 वर्षीय पुत्र संतोष मिश्रा के रूप में हुई है । जबकि घटना में 55 वर्षीय अधेड़ कामेश्वर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया है ।

इधर घटना के बाद दोनों पीड़ितों को परिजनों के द्वारा उठाकर आनन – फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया । वहीं सदर अस्पताल आने के बाद संतोष मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया । जबकि पिता की स्थिति गंभीर बताते हुए सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है ।

उल्लेखनीय हो कि कामेश्वर मिश्रा के पड़ोसियों के साथ विगत कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है । उसी भूमि विवाद को लेकर रविवार की रात कहासुनी हुई थी । मामला बढ़ते बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया । इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर जानलेवा हमला शुरू कर दिए । दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले । अंत में दोनों पक्षों ने धारदार हथियार निकाल ली । पूरा मैदान रण क्षेत्र में तब्दील हो गया ।

इसी दौरान पड़ोसियों ने कामेश्वर मिश्रा और उनके पुत्र पर भाला से जानलेवा हमला कर दिया । जिसके बाद पुत्र को सदर अस्पताल ले जाने के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । इधर घटना के संबंध में गोरेयाकोठी थाने की पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है शिकायत दर्ज नहीं की गई है । शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करेंगे( हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button