
मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पावर ग्रिड के पीछे शनिवार की रात अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह व चौकी प्रभारी कछवांरोड अतुल कुमार अंजान ने मय फोर्स छापा मारा। पुलिस टीम को देखते ही खनन करने वाले वाहन की लाइट बंद कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी व पांच ट्रैक्टर को जब्त किया और थाने लाकर सीज किया।
इस बावत थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया की रात में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली सूचना पर पुलिस टीम के साथ छापा मारा गया। जिसमें मौके से एक जेसीबी व पांच ट्रैक्टर मिली जिसमें ट्रैक्टरो पर मिट्टी लदा था। थाने में सभी वाहनों को सीज करने किया गया। वाहन स्वामियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगा दी गयी है। वहीं सूत्रों की माने तो चौकी पर तैनात एक दो पुलिसकर्मी व खनन माफिआयों साथ में कुछ स्थानीय लोगों की मिलीभगत से खनन का काम होता है। वाहन छुड़वाने के लिए कुछ लोग थाने पर पहुंचे लेकिन थाना प्रभारी के आगे एक न चली।



