Crime

ट्रक ने मैक्स पिकअप में मारी टक्कर, दो की मौत, 6 मजदूर घायल

मथुरा । थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत राया रोड स्थित मजदूरों से भरी मैक्स पिकअप में रविवार दोपहर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

शहर के डैम्पियर नगर क्षेत्र में बन रही जल निगम की पानी की टंकी के निर्माण के लिए छह से अधिक मजदूर यहां रुके हुए थे, जो दिन-रात मजदूरी करके निर्माण कर रहे थे। दीपावली के पर्व को छह से अधिक मजदूर मैक्स पिकअप गाड़ी में सवार होकर अपने बदायूं के लिए निकले थे कि थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत राया रोड स्थित राधे कोल्ड स्टोरेज के सामने से आ रहे टक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से 30 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र मनोहरलाल, 25 वर्षीय पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम बौरा थाना दातागंज बदायूं की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा है, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button