Crime

गृह कलह से तंग महिला बच्चे के साथ कूदी ट्रेन के सामने

मीरजापुर । विंध्याचल रेलवे स्टेशन के निकट रेहड़ा पुलिया के पास आजमगढ़ से विंध्यवासिनी देवी के दर्शन को आई विवाहिता अपनी दो वर्षीय पुत्री के साथ ट्रेन के सामने कूद गई। हादसे में महिला को गंभीर चोट आई। वहीं बच्ची को चाइल्ड लाइन में भेजते हुए जीआरपी ने महिला को मंडलीय चिकित्सालय भेजा।

आजमगढ़ के गंगोरपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासिनी महिला सीमा देवी 30 पत्नी रमाकांत पटेल पारिवारिक कलह से तंग आकर शनिवार को अपनी दो वर्षीय पुत्री के साथ विंध्यवासिनी धाम आई थी। उसने देवी धाम में दर्शन पूजन किया। इसके बाद विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पूर्वी तरफ रेहड़ा पुलिया पर जा पहुंची और ट्रेन आने की प्रतीक्षा करने लगी। देर रात लगभग ड़ेढ़ बजे टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस उधर से गुजरी तो उसने अपनी पुत्री के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। लेकिन महिला ट्रेन के सामने न गिर कर दो ट्रैकों के बीच गिर गई।

ट्रेन चालक ने उसे छलांग लगाते देख लिया और ट्रेन की गति धीमी कर उसे रोक दी। जीआरपी ने महिला और बच्ची को ट्रेन के नीचे से निकाला और तत्काल पैदल ही कर्मचारियों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। महिला के सिर में गंभीर चोट आई और बच्ची को भी हल्की चोट आई। चिकित्सक ने महिला को मंडलीय चिाकित्सालय रेफर कर दिया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। पुलिस की सूचना पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button