चौबेपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरहरा गांव के बालिका विद्यालय मोड़ पर खड़े होकर लड़कियों पर छींटाकशी करने वाला गोविंद कुमार पुत्र सुरेश प्रसाद उम्र 20 को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आरोप है कि गोविंद धौरहरा स्थित गर्ल कॉलेज मोड़ पर खड़े होकर अक्सर लड़कियों के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करता रहा। इस मामले में भुक्तभोगी छात्राओं और आसपास के लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह महिला उपनिरीक्षक मीतू श्रीवास्तव के साथ पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
रोहनिया थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
रोहनिया। रोहनिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करीमुल्ला मोड़, गंगापुर बाजार के पास से रोहनिया स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह को गिरफ्तार किया। सूरज गंगापुर का निवासी है। तलाशी में उसके पास से तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। आगे की कार्रवाई में उसे जेल भेजा गया।



