Crime

चालक ने लगाई फांसी,पेड़ पर लटका मिला शव

चौबेपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के नरपतपुर गांव के एक युवक ने आर्थिक तंगी में फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी बराई गांव के ताल में एक नीम के पेड़ के सहारे लगायी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे थे एक लड़का और एक लड़की मृतक की पत्नी सुशीला का रोकर हाल बेहला है।

परिजनों की माने तो सन्तोष कुमार राजभर पुत्र दीपक राजभर शुक्रवार देर रात आॅटो चला कर घर आया। घर वालों ने खाना खाने के लिए दिया तो उसने यह कहकर मना कर दिया कि बाहर खाना लेकर आया हूं। खाना खाने के बाद शौच करने की बात कहकर घर से निकला था और लौटा नहीं। मॉर्निंग वॉक के दौरान कुछ लोगों ने पेड़ से लटकती लाश देखी। मामले की जानकारी होन पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच डेड बॉडी को नीचे उतारा। शिनाख्त संतोष राजभर के तौर पर की और परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भिजवाया। घरवालों की माने तो संतोष आर्थिक तंगी में था इस वजह से डिप्रेशन में रहता था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button