
मरीज की मौत पर कलेक्ट्रेट के सामने हंगामा
अस्पताल प्रबंधन कार्रवाई की मांग करने पहुंचा तो मृतक पक्ष भी कार्रवाई को लेकर अड़ा.चितईपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा.
वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के भिखारीपुर स्थित एक नामी अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में मरीज सौरभ चंद्र मिश्रा की मौत को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने जमकर हंगामा हुआ। हॉस्पिटल प्रबंधन ने मारपीट और तोड़फोड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं मृतक पक्ष से आये लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई को लेकर अड़े रहे। हालांकि इस मामले में चितईपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मिले तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
इसके पहले कलेक्ट्रेट पहुुंचे दोनों पक्ष में जमकन नोकझोंक हुई। स्थिति को अनियंत्रित होते देख एसीपी कैंट मनीष सांडिल्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराया। प्रतापपट्टी गांव निवासी मृतक सौरभ चंद्र मिश्रा की बहन अंजली मिश्रा ने कहा कि 15 दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद भी भाई की हालत में सुधार नहीं हुआ। हम लोगों ने पीजीआई के लिए सौरभ को रेफर करने की बात कही। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि आपका मरीज ठीक हो जाएगा। लेकिन, अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की लापरवाही मरीज सौरभ चंद्र मिश्रा की मौत 20 अक्टूबर की रात हुई थी। आरोप है कि उसके बाद सौरभ के परिजनों ने एपेक्स हॉस्पिल के उउव में मौजूद डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ जमकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की थी।



