Crime

ड्रेन में नहाते समय पांच लड़कियां डूबीं, चार शव बरामद

सुलतानपुर । जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पेमापुर खजुरी गांव से कूरेभार को जाने वाली ड्रेन में नहाते समय पांच लड़कियों में चार की डूबने से मौत हो गई। एक लापता है, जिसकी तलाश जारी है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि जिन शवों को ड्रेन से निकाला गया है उनकी पहचान पेमापुर खजुरी निवासी पिंटू की बेटी आशिया (15), मुन्नू की पुत्री आसमीन (15), फिरोज की पुत्री नन्दिनी (14), उस्मान की पुत्री अंजान (13) के रूप में हुई। एक किशोरी लापता है, जिसका नाम खुशी (13) है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को गांव की कई लड़कियां एक साथ स्नान के लिए गई थीं, जहां इनमें से कुछ डूबने लगीं तो अन्य लड़कियों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने चार के शव निकाल लिये जबकि एक लापता है। एसडीएम जयसिंहपुर संजीव कुमार यादव और एसओ मोतिगरपुर राजकुमार वर्मा मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button