Crime

पिता ने गोली मारकर की बेटे की हत्या

हाथरस । सादाबाद थाना क्षेत्र में झगड़े को शांत कराने पहुंचे बेटे को पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित ने अपने पिता को भी राइफल की बट्ट मारकर घायल कर दिया और मौके से भाग निकला। मृतक की मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

घूंचा गांव की सुनीता देवी ने शनिवार को बताया कि बीती रात किसी बात को लेकर उनका अपने पति गोविंद सिंह से झगड़ा हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे विशाल (22 ) की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। इस बीच गोविंद के पिता राजाराम ने राइफल छुड़ाने की कोशिश की तो गोविंद ने अपने पिता के सिर पर राइफल की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

इस संबंध में थाना सादाबाद प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मृतक विशाल की मां सुनीता सिंह की तहरीर के आधार पर हत्या के आरोपित गोविंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button