Business

साइरस मिस्त्री की मौत मामले में छह सप्ताह में जवाब दे राज्य सरकार : मानवाधिकार आयोग

मुंबई । मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को उद्योगपति साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई मौत मामले में 6 सप्ताह में लिखित जवाब देने का आदेश जारी किया है। साइरस की मौत पालघर में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में हो गई थी। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

मानवाधिकार आयोग ने साइरस मिस्त्री की दुर्घटना का संज्ञान लिया है और राज्य के लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव, परिवहन सचिव, आयुक्त और संबंधित अधिकारियों और एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसी बैठक में आयोग ने छह सप्ताह के भीतर दुर्घटना के संबंध में राज्य सरकार की ओर से की गई कार्रवाई का ब्योरा लिखित रूप में पेश करने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार साइरस मिस्त्री की गंभीर दुर्घटना के बाद वाहनों में सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न मुद्दे सामने आए हैं। ड्राइवर और पीछे के यात्रियों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य करने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। इस बीच मानवाधिकार आयोग ने भी इस गंभीर हादसे पर संज्ञान लेते हुए गलतियों के बारे में पूछा है।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button