National

श्री महाकाल लोक : मोदी ने किया भव्य परिसर देश को समर्पित

उज्जैन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में बनाए गए आध्यात्म और तकनीकी के अद्भुत संगम श्री महाकाल लोक परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण करते हुए इसे राष्ट्र को समर्पित किया।श्री मोदी ने लगभग 900 मीटर लंबे भव्य श्री महाकाल लोक के प्रवेश द्वार ‘नंदी द्वार’ पर रक्षा सूत्र से बनाए गए शिवलिंग का रिमोट दबा कर लोकार्पण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री मोदी परिसर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कुछ देर टहले।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान उन्हें लगातार श्री महाकाल लोेक के बारे में जानकारी देते हुए दिखाई दिए।पैदल चलते हुए श्री मोदी श्री महाकाल लोक परिसर में बनाए गए त्रिपुरासर संहार के दृश्य, सप्तर्षि मंडल परिसर, नवग्रह परिसर और रूद्रसागर के समीप भी गए। हर स्थान पर प्रधानमंत्री विशेष रुचि लेकर यहां के विहंगम और नयनाभिराम दृश्यों का अवलोकन करते दिखाई दिए।इसके बाद श्री मोदी परिसर की सैर के लिए इलेक्ट्रिक वाहन में सवार हुए। इसी वाहन के माध्यम से उन्होंने पूरे महाकाल लोक की सैर की।

श्री महाकाल लोक में शिवपुराण से जुड़ी बहुत सी कथाएं प्रदर्शित की गईं हैं, जिनके बारे में वहां लगे बार कोड के माध्यम से जानकारी ली जा सकती है। यहां 108 स्तंभ बनाए गए हैं, जिनमें शिव तांडव से जुड़ी जानकारी नक्काशी और भित्ति चित्रों के माध्यम से दी गई है।श्री महाकाल लोक कल से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button