Crime

871.92 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

चोलापुर पुलिस व आबकारी टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

दानगंज,वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने तस्करी के लिए स्टोर की गयी बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब को छापेमारी कर बरामद किया साथ ही एक अभियुक्त को दबोचा। आगे की कार्रवाई में उसे जेल भेजा गया।

एसीपी सारनाथ को सूचना मिली अभियुक्त प्रेमचन्द्र निवासी पूरे-धुरसाह  चोलापुर के मकान में बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब है। उक्त सूचना के आधार पर एसीपी के नेतृत्व में आबकारी और पुलिस ने दो जनवरी को छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों की शराब बरामद हुई। शराब का मिलान आबकारी टीम ने किया। कुल 871.92 लीटर शराब थी।

इसके बाद प्रेमचंद्र को गिरफ्तार किया गया।  माल को कब्जा पुलिस मे लिया गया तथा अभियुक्त प्रेमचंद्र को समय 21.45 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस की माने तो मकान से कैप्टन ब्लू गोल्ड विस्की ब्रांड की 468 बोतले  ब्लू  स्टोक विस्की ब्रांड के 744 अधे, स्पेशल प्रिमियम विस्की ब्राड के 1344 पऊवा बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त प्रेमचन्द्र ने बताया कि जहां शराब मिली वह मकान उसी का है, जिसे संतोष मौर्या निवासी हरदासीपुर थाना चोलापुर ने किराये पर लिया था और उसने ही यह गत्ते लाकर कुछ दिन पूर्व यहाँ शराब रखा था। कुछ पैसे की लालच में उसने उपने यहां शराब रखने की अनुमति दे दी थी।

संतोष मौर्या व उनके साथ तीन अन्य लोग मिलकर अन्य प्रान्त से मदिरा जो खाद्य तेल तथा जूस के गत्ते में छिपाकर धोखाधड़ी करके खाद्य पदार्थ की आड़ में शराब बिहार के लिए तस्करी करते हैं। उसके बताये नाम पर पुलिस अन्य चारों की धरपकड़ में जुट गयी है। गिरफ़तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमेश कुमार राय, विकाश पाण्डेय, हेडकांस्टेबल पंकज सिंह आदि रहे। वहीं आबकारी विभाग से निरीक्षक जिलाजित सिंह सेक्टर तीन, सिपाही शिवप्रसाद वर्मा, मोती लाल यादव और अमन कुमार शामिल रहें।

सिंधोरा पुलिस ने भी की कार्रवाई

सिंधोरा पुलिस ने भी महगांव में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त सूरज राम निवासी मुर्दी थाना सिन्धोरा को गिरफ्तार किया।  आगे की कार्रवाई में उसे जेल भेजा गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button