छापेमारी में पकड़ी गयी 425 पेटी अंग्रेजी शराब
डाक पार्सल लिखे कंटेनर में छीपाकर जा रही थी 15 लाख शराब
मिर्जामुराद,वाराणसी। बिहार में शराब बंदी के बाद से हाइवे पर शराब तस्करी का धंधा रुकने का नाम नही ले रहा। पुलिस से बचने के चक्कर में तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे है। सोमवार की देर रात पुलिस ने रूपापुर के पास से ‘डाक पार्सल’ लिखे कंटेनर में छीपाकर तस्करी के लिए जा रही 425 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की हैं। हालांकि छापेमारी के दौरान कंटेनर चालक मौका देख भाग निकला। शराब की कीमत करीब 15 लाख आंकी गयी। पुलिस ने वाहन को जब्त किया।
मिर्जामुराद थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रयागराज की ओर से ‘डाक पार्सल’ लिखे कंटेनर में भारी मात्रा में अवैध शराब छीपाकर तस्करी के लिए बिहार जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने रूपापुर के पास हाइवे पर घेराबंदी की। इस बीच चालक व तस्कर को पुलिस की भनक लगने पर दूसरी लेन में वाहन खड़ी कर भाग निकले। कंटेनर खोलने पर उसके अंदर ‘रायल’ लिखी कागज की छह सौ पेटियों में रखी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत, एसआई नन्दलाल कुशवाहा, राजेश मौर्या, अमित कुमार पांडेय, पवन कुमार यादव व आबकारी विभाग की टीम में सन्तोष कुमार श्रीवास्वत , विजय सिंह चौहान, कृष्ण मुरारी सिंह, सुदेश कुमार, आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, विष्णु प्रताप सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।



