Varanasi

वाराणसी में 9 हजार युवाओं के लिए नौकरियों की सौगात लेकर आएंगी 40 कंपनियां

  • 23 फरवरी को बनारस में आयोजित होगा बृहद रोजगार मेला
  • युवाओं को अब नौकरी के लिए दूसरे शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा
  • योग्यता के अनुसार रोजगार देने के लिए उनके अपने शहर आएंगी कंपनियां

वाराणसी । कोरोना काल की दुश्वारियों को देखते हुए योगी सरकार ने संकल्प लिया था कि युवाओं को अब नौकरी के लिए दूसरे शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा। योग्यता के अनुसार रोजगार देने के लिए कंपनियां उनके शहर में ही आएंगी। योगी सरकार का ये वादा धीरे-धीरे अपने मुकाम तक पहुंचता दिख रहा है। सरकार 23 फरवरी को वाराणसी में बृहद रोजगार मेला का आयोजन करने जा रही है, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए भी रोजगार के द्वार खुलेंगे। देश की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां रोजगार मेले में भाग ले रही हैं। बता दें कि योगी सरकार के कार्यकाल में 2017 से लेकर अबतक वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के द्वारा लगाए जा रहे रोजगार मेले में कुल 1224 कंपनियों ने 32321 लोगों को रोजगार दिया है।

वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यलय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि वाराणसी में 23 फरवरी को बनारस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन निबाह, बाबतपुर में सरकार की और से एक वृहद् रोजगार मेला लगने जा रहा है। रोजगार मेले में देश की 40 से अधिक नामी कंपनियां शामिल हो रही हैं। इसमे 8 से 9 हज़ार अभ्यार्थियों के प्रतिभाग करने की सम्भावना है। इस रोजगार मेले की खास बात ये है की इसमें दिव्यांगजन अभ्यर्थि भी प्रतिभाग कर सकेंगे।

रोजगार मेला प्रभारी ने जानकारी दिया कि 18 से 40 उम्र के हाईस्कूल से परास्नातक और प्रोफेशनल डिग्री व डिप्लोमा योग्यता वाले अभ्यर्थी इस रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। इसमें गुड़गांव, गुजरात, लखीमपुर, लखनऊ व वाराणसी समेत कई क्षेत्रों की कंपनियां भाग ले रही हैं। इस दौरान बैंकिंग, सिक्योरिटी, कूरियर, एजुकेशन समेत अन्य सेक्टर में युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button