Crime

ठाणे में गिरी 3 मंजिला इमारत, 1 की मौत

मुंबई । महाराष्ट्र में ठाणे जिले में शनिवार को एक 3 मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 10 लोगों को मलबे से निकाला गया है। वहीं 15-20 लोगों के फंसे होने की आशंका है।ये हादसा भिवंडी के वालपाड़ा इलाके का है। हादसे के बाद दमकल व आपदा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है। बिल्डिंग गिरने के चलते हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। इमारत के मलबे में 15 से 20 लोग के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। अब तक 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

यह इमारत कैलाशनगर के वालपाड़ा में वर्द्धमान कंपाउंड में थी। इस इमारत के नीचे गोदाम है और ऊपर मकान था। अभी यह साफ नहीं हो पाया कि इस इमारत का स्ट्रक्चर रेसिडेंशियल था या कॉमर्शियल। निचली मंजिल में गोदाम था, जहां मजदूर काम पर रहे थे। उनमें से कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर एंबुलेंस तैनात हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है। यह इमारत काफी पुरानी बताई जा रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button