Crime

कार ने तीन को रौंदा,एक की मृत्यु

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र मे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि आज अपराह्न एक बजे डिबाई कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर गांव अमरपुर में कुछ युवक सड़क के किनारे खड़े हुए थे। इस दौरान नशे में धुत्त एक युवक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खडे तीन युवकों को टक्कर मारते हुये पलट गयी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button