Crime

मुंबई में 1992 में हुए दंगे का आरोपित गोरेगांव में गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई में वर्ष 1992 में हुए दंगे का आरोपित को पुलिस ने मालाड में दिंडोशी बस डिपो के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान तबरेज अजीम खान (47 ) के रूप में की गई है। दिंडोशी पुलिस स्टेशन की टीम तबरेज अजीम खान से गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार वर्ष 1992 में दिंडोशी पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुए दंगे में 9 आरोपितों को नामजद किया गया था। इनमें तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था जबकि छह आरोपित फरार थे। उस समय गिरफ्तार तीनों आरोपितों को बाद में कोर्ट ने बरी कर दिया था जबकि एक आरोपित की मौत हो चुकी है। इस मामले में कोर्ट ने छह आरोपितों को 2004 में वारंट जारी किया गया लेकिन फिर भी कोर्ट में पेश न होने सभी छह आरोपितों को फरार घोषित कर दिया गया था।

इन छह आरोपितों में तबरेज अजीम खान मुंबई के अलग -अलग इलाकों में जगह बदलकर रहने की जानकारी दिंडोशी पुलिस को मिली थी। इसी वजह से दिंडोशी पुलिस स्टेशन की टीम ने मुखबिरों से पुख्ता जानकारी प्राप्त कर दिंडोशी पुलिस स्टेशन के पास से तबरेज अजीम खान को गिरफ्तार कर लिया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button