
कोर्ट के आदेश पर उत्पीड़न में पति समेत 11 पर मुकदमा
अप्राकृतिक दुष्कर्म समेत अन्य संगीन अपराध का है आरोप
पिंडरा,वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के ढ़ोरा गांव निवासी महिला ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य मामलों में पति, सास ससुर समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ फूलपुर थाने में दर्ज कराया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ढ़ोरा गांव निवासिनी संध्या शुक्ला ने अदालत से गुहार लगाई कि पति प्रशान्त शुक्ला दहेज में पांच लाख की मांग साथ ही एक कार की डिमांड कर रहे थे इनकार करने पर उसे कमरा बंद कर मारापीटा गया। पति प्राकृतिक संबन्ध बनाने के लिए विवश करता है। पति का कहना है कि जबतक दहेज नहीं लाओगी ऐसे ही प्राताड़ित किया जायेगा।
ससुर रमाशंकर मिश्रा से जब विरोध दर्ज कराया तो वो भी पति के साथ हो लिए और मिलकर सभी ने मारापीटा, 15 दिन कमरे में बंद रखा। जब फूलपुर ने कोई कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर फूलपुर थाने में प्रशांत शुक्ल, ससुर जगदंबा शुक्ल ,सास गायत्री देवी, जेठ शशि भूषण, जेठ रवि भूषण, जेठानी शशि, प्रीति समेत अन्य के खिलाफ 498, 323, 354, 313, 377 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत 3 और 4 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।



