नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के तीन समन आने के बाद भी जिस तरह से वह बचने की कोशिश कर रहे हैं उससे साफ़ है कि वह कोई बड़ी बात छुपा रहे हैं।
#WATCH दीव: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "राजनीति में आने से पहले अरविंद केजरीवाल ईमानदारी की बड़ी-बड़ी बातें करते थे… जितने लोगों को उन्होंने ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया, कोर्ट ने उनमें से किसी को भी जमानत नहीं दी। उपमुख्यमंत्री हो, मंत्री हो या सांसद, आज AAP नेता… pic.twitter.com/cWKpU7AnIP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2024
श्री अरविंद केजरीवाल को लगातार मिल रहे ईडी के समन और आम आदमी पार्टी से जुड़े सवाल के जवाब में श्री अनुराग ठाकुर ने कहा,“आम आदमी पार्टी ऐसी पार्टी है जिसके लोग राजनीति में आने से पहले ईमानदारी की दुहाई देते थे परंतु आज आम आदमी पार्टी सबसे भ्रष्ट्र पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। इनके उपमुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री आज भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में जेल में हैं किसी को बेल नहीं मिल रही। मुख्यमंत्री को लगातार ईडी समन भेज रही है लेकिन वह बहाना बनाकर पेश नहीं हो रहे। आख़िर श्री केजरीवाल क्या छिपा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि दाल में कुछ काला नहीं यद्यपि पूरी दाल ही काली है।”(वीएनएस )
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा भेजे गए समन पर केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने कहा, " शराब घोटाले की जांच तो होगी और इनके (अरविंद केजरीवाल) भी तार जुड़े हुए हैं। उनको जांच से डर क्यों लग रहा है अगर वो बिल्कुल सच्चे हैं।…आपकी छवि और अच्छी होगी अगर… pic.twitter.com/8BSIwaUowJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2024
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा भेजे गए समन पर भाजपा नेता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, "ऐसा कोई सगा या विभाग नहीं जिसे AAP और अरविंद केजरीवाल ने ठगा नहीं। केवल शराब ही नहीं दवाई में भी और जांच में ना जाने से लेकर जांच करवाने में भी जो भ्रष्टाचार… pic.twitter.com/FdbAb1lU7O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2024



